पूर्व-विधायक केदार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे सपा नेता:लखनऊ से कल आएगा प्रतिनिधि मंडल, गोरखपूर में तैयारियां शुरू
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल 25 सितम्बर 2025 को गोरखपुर पहुंचेगा। यह प्रतिनिधि मंडल दोपहर 2 बजे गोरखपुर पहुँचकर पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय केदारनाथ सिंह सैंथवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा। इसके बाद नेता उनके परिवार से शिष्टाचार भेंट भी करेंगे। इसको देखते हुए गोरखपुर प्रशासन भी पूरी तैयारियां कर ली है। जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और स्व. केदारनाथ सिंह सैंथवार की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश कर रही है। इसी मामले की जानकारी लेने और इसे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधि मंडल गोरखपुर आ रहा है। यहां से लौटकर पूरा विवरण प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। इनमें नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल विहारी यादव, सांसद राम प्रसाद चौधरी और रामभुआल निषाद, विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव और यशपाल सिंह रावत, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णभान सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनंजय सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और गोरखपुर शहर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी का कहना है कि स्व. केदारनाथ सिंह सैंथवार ने क्षेत्र और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की कोशिश निंदनीय है और इस मामले को पार्टी गंभीरता से उठा रही है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply