पीएम मोदी ने चंदौली में मत्स्य मंडी का लोकार्पण किया:बीच में कार्यक्रम छोड़कर चले गए कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद
चंदौली के नवीन कृषि मंडी परिसर में शनिवार को बने अल्ट्रा माडल मत्स्य मंडी का पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। यह मंडी 65 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई हैं। हालांकि पीएम का संबोधन सुनने से पहले ही कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद मौके से चले गए। जिसे लेकर लोग चर्चा करते रहे। कार्यक्रम से जाने से पहले संजय निषाद ने बताया कि पूर्वांचल के मत्स्य पालकों के लिए यह मंडी वरदान साबित होगी। क्योंकि इस मंडी में मछली बिक्री के अलावा प्रोसेसिंग यूनिट और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी का निर्माण दस हजार वर्गमीटर में लगभग 65 करोड़ की लागत किया गया। इस बिल्डिंग में मछली पालन के तरीकों, मार्केटिंग, तकनीक, एक्सपोर्ट से लेकर मछली के कई प्रकार के डिश पकाने और खाने तक की सुविधा होगी। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जनप्रतिनिधियों ने मंडी के बारे में जमकर बखान किया। लोगों ने बताया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान डीएम चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ आर जगत साई, राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, विधायक कैलाश खरवार, विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मत्स्य अधिकारी रामलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मत्स्य मंडी में होगी कई सुविधाएं प्रभारी मत्स्य अधिकारी रामलाल ने बताया कि यह देश की पहली अपने तरह की मत्स्य सम्बंधित कारोबार की अल्ट्रा मॉडल बिल्डिंग है। जिसमें मछली का होलसेल और रिटेल मार्किट भी रहेगा। सीड्स, फीड्स, चारा दवाएं, और उपकरण सभी चीजें एक छत के नीचे उपलब्ध रहेगी। मछली पालन को लेकर दुनिया भर में चल रही नई तकनीक का प्रदर्शन आधुनिक एक्जिबिशन हाल में किया जाएगा। जिससे मछली पालक नई तकनीक को देखकर सीख सकेंगे। बताया कि पूरी बिल्डिंग सेंट्रली वातानुकूलित होगी। ऊर्जा बचाने के लिए 400 किलोवाट का सोलर पावर भी लगाया जाएगा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/9qNabJB
Leave a Reply