पीएम के जन्मदिन पर विंध्याचल में सफाई:विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू, सेवा पखवाड़े में शामिल होने की अपील

मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। विधायक मिश्र ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा पखवाड़े में भाग लेने की अपील की। तीर्थ पुरोहित को सफाई करते देख कई लोग भी इस अभियान में शामिल हो गए। पहले 3 तस्वीरें देखिए… सफाई अभियान करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान महेंद्र जायसवाल, विपिन पाण्डेय, आलोक बरनवाल, कृष्ण कुमार पाण्डेय और नगर पालिका के ईओ गोवा लाल मौजूद रहे। मुन्ना वर्मा, शिवकुमार शर्मा, रमई बिंद, जय चौरसिया और शीतला प्रसाद गुप्ता ने भी अभियान में सहयोग किया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर