पिता की स्मृति में बेटे का अनूठा योगदान:गाजीपुर सिविल बार की लाइब्रेरी को 25 हजार रुपए की पुस्तकें भेंट की

गाजीपुर में एक पुत्र ने अपने स्वर्गीय पिता की याद को अनूठे तरीके से जीवंत रखा है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवि प्रताप सिंह ने अपने पिता स्व. बृजेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर सिविल बार की लाइब्रेरी को 25 हजार रुपए का योगदान दिया। शिव प्रताप सिंह ने सिविल बार के अध्यक्ष रामजस यादव और मंत्री ज्योत्सना श्रीवास्तव को मुख्य हॉल में चेक सौंपा। उन्होंने मिष्ठान का वितरण भी किया। शिवि मूल रूप से पीलीकोटी आमघाट गाजीपुर के निवासी हैं और वर्तमान में नई दिल्ली में रहते हैं। उनके पिता स्व. बृजेंद्र प्रताप सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट थे। बाद में उनका IAS में चयन हुआ और वे नई दिल्ली में पीपी एंड आर एयर कमांड में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। शिव ने बताया कि यह दान उनकी माता की इच्छा पर किया गया है। कार्यक्रम में विनय कुमार सिंह, एडवोकेट राजेंद्र विक्रम सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव और लल्लन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने शिव के इस कार्य की सराहना की। बार के अध्यक्ष रामजस यादव ने शिवि का पुष्प और अंगवस्त्र से स्वागत किया। उन्होंने स्व. बृजेंद्र प्रताप सिंह के चित्र को सिविल बार में लगाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन मंत्री ज्योत्सना श्रीवास्तव ने किया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर