पिछले 5 सालों में इस अक्टूबर में सबसे ठंडी रातें:आगरा में सुबह-शाम होने लगा गुलाबी सर्दी का अहसास, दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में आगरा में सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। रात का तापमान लगातार गिर रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 5 सालों में इस अक्टूबर में सबसे ठंडी रातें होने लगी हैं। ये रही तापमान की स्थिति मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, इस 10 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और 9 अक्टूबर को 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि इन तारीखों में पिछले 5 सालों में सबसे कम तापमान है। इन 5 सालों में 10 अक्टूबर को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 2022 में रहा था। तब न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। देखें पिछले​​​ 5 साल में 10 अक्टूबर का तापमान पिछले 5 सालों में 9 अक्टूबर को सबसे कम रात का तापमान इसी साल रहा। जबकि इस समयावधि में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2023 में रहा था। 9 अक्टूबर 2023 को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 5 सालों में 9 अक्टूबर का तापमान दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके चलते दिन का तापमान भी गिर गया था। मगर, अब सर्दी का असर दिखने लगा है। पिछले 5 दिनों में तापमान की स्थिति पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/tqY2zKp