पहाड़ी के सांप काटने से महिला की मौत:अस्पताल ले जाते वक्त गई जान, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
पहाड़ी क्षेत्र के अशोह गांव में एक महिला को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की पहचान सुधा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुधा घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के बाद जब वह उसे रखने अंदर गई, तभी उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजनों ने पहले घरेलू उपचार का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद आनन-फानन में सुधा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, इसी साल सुधा की शादी होनी थी। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/gLJH6xE
Leave a Reply