पत्नी-साले की हत्या कर खुद भी फंदे से लटका:ग्रेटर नोएडा में 10 दिन पहले ससुराल आया था दामाद; पत्थर से सिर कूचा

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक युवक ने अपनी पत्नी और 6 साल के साले की हत्या कर दी। उसने दोनों पर पत्थर से हमला किया। सिर कूच दिया। इसके बाद फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों की शादी 4 महीने पहले हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर की है। अब जानिए पूरा मामला पप्पू लाल (22) गजरौला (पीलीभीत) का रहने वाला था। पिछले 10 दिनों से वह अपने ससुर नारायण लाल के घर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर में रह रहा था। नारायण लाल और उनकी पत्नी रोज की तरह सोमवार को काम पर गए थे। घर पर पप्पू लाल, उसकी पत्नी जसवंती (21) और 6 साल का साला तेज प्रकाश मौजूद थे। पत्थर हमला कर दोनों की हत्या की
शाम करीब 4.30 बजे पप्पू का पत्नी जसवंती से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया। उसे हत्या करते देखकर साला तेज प्रकाश चिल्लाया, पप्पू ने उसे भी पत्थर से हमला कर मार डाला। इसके बाद पप्पू कमरे में गया और पंखे से फंदा लगाकर उससे लटक गया। जांच में पता चला है कि पप्पू की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। वह काफी तनाव में था। माना जा रहा है कि इसी तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। हर कोई स्तब्ध है कि आखिर कैसे एक युवक ने इतनी निर्मम वारदात को अंजाम दिया? पप्पू लाल कई दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पप्पू की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। इस दौरान परिवार के सभी लोग बहुत खुश थे। उन्होंने सोचा नहीं था कि पप्पू लाल यह कदम उठा सकता है। डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया- यह घटना सोमवार शाम करीब 4.30 बजे हुई, जब नारायण लाल और उनकी पत्नी काम पर गए थे। उनके दामाद पप्पू लाल ने अपनी पत्नी और 6 साल के साले को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद पप्पू लाल ने भी सुसाइड कर लिया। ———————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी में मुजाहिद आर्मी हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या करना चाहती, ATS ने 4 आरोपी पकड़े यूपी एटीएस ने दंगा भड़काने की साजिश रचने के मामले में कानपुर के साथ ही अन्य जिलों से चार लोगों को अरेस्ट किया है। यह सभी कट्टर पंथी पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित होकर भारत में हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से हथियारों के बल पर शरिया कानून लागू करने की योजना बना रहे थे। इन सभी के टारगेट गैर मुस्लिम धर्म गुरु भी थे। एटीएस जानकारी जुटा रही है कि आखिर इनके टारगेट पर कौन धर्म गुरु थे। पढ़ें पूरी खबर…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/XtUfNwk