नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक:गोशाला का निरीक्षण किया, बोले- पुराना चारा क्यों खिला रहे हो?
नोएडा में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सेक्टर-14 गोशाला का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम ने चारे में खामियां देखीं। पानी में काई की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, DM मेधा रूपम मौजूद रहे। पुराना चारा क्यो खिला रहे निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने खुद नाद में हाथ डालकर चारा निकाला और सेवा कर रहे कर्मी को दिखाया। उन्होंने कहा आखिर पुराने चारा क्यों खिलाए जा रहे हों। इस पर गौसेवक ने उनको बताया कि ये चारा पुराना नहीं आज का ही है। हालांकि इस बात पर वो हंसने लगे। चारा पुराना था और इसकी तस्दीक वहां मौजूद लोगों ने की। इस पर उन्होंने डीएम और प्राधिकरण को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है। सरकारी योजनाओं की होगी समीक्षा डिप्टी सीएम सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद डिप्टी CM ने JIMMS अस्पताल के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया और एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की जाएगी। उन्होंने कहां कि सेक्टर-14ए गौ आश्रय स्थल पर गौ सेवा बहुत अच्छे की जा रही है। कुछ सुधार की आवश्यकता है। इसके दिशा निर्देश दिए गए है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply