नवरात्र का दूसरा दिन:उन्नाव के दुर्गा मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

उन्नाव में नवरात्र के दूसरे दिन राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही भक्त मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए कतार में लगे। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। श्रद्धालु फूल और मिठाई की डलियां लेकर मां को भोग लगा रहे हैं। मां दुर्गा की महाआरती में सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। कंचननगर स्थित कंचना माई, पोनी रोड स्थित मां झंडेश्वरी देवी, महेश मार्ग स्थित मां सिद्धिदात्री और गांधीनगर स्थित काली मंदिर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। देखें 3 तस्वीरें… नवरात्रि को देखते हुए सभी मंदिरों में रंगरोगन कर आकर्षक सजावट की गई है। मंदिरों के मुख्य द्वार पर रंगबिरंगी झालरें लगाई गई हैं। लाउडस्पीकर से बज रहे भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा घाट पुलिस ने भक्तों से अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। पुलिस समय-समय पर संदिग्धों की तलाशी भी ले रही है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर