नवरात्रि के दूसरे ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा:मां चामुंडा पर उमड़ी भीड़, भक्तों ने मांगी मनोकामनाएं
आगरा के राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित चामुंडा देवी मंदिर में मंगलवार को नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा के लिए भक्त सुबह 6 बजे से ही मंदिर पहुंचने लगे और माता की पूजा अर्चना की। 300 साल पुराने इस मंदिर में मां चामुंडा देवी विराजमान हैं। लोगों की मान्यता है कि माता रानी की असीम शक्ति भक्तों पर कृपा होने की वजह से रेलवे आज तक इस मंदिर को हिला नहीं सका है। कहा जाता है कि जो भी भक्त माता देवी के दर्शन करता है और सच्चे मन से कुछ मांगता है, तो उसकी मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। हर दिन फूल बंगला सजाया जाता है और शहर के व्यापारी भंडारे के आयोजन करते हैं। नवरात्रि के अलावा भी यहां नवरात्रि जैसी भीड़ रहती है, जो इस मंदिर की महत्ता को दर्शाती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि माता की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वे अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का अनुभव करते हैं। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की वजह से माता की कृपा बरसती है और उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply