नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन को उमड़े:कड़ा धाम में सती का दाहिना हाथ गिरने से बना शक्तिपीठ

कौशाम्बी में नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कड़ा धाम मंदिर में स्थित शक्तिपीठ 51 पीठों में से एक है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय के अनुसार यह स्थान मां सती से जुड़ा है। पौराणिक मान्यता है कि जब भगवान विष्णु ने मां सती के शरीर के 51 टुकड़े किए, तब उनका दाहिना हाथ यहां गिरा था। इसी कारण इस स्थान का नाम कड़ा धाम पड़ा। यहां शीतला माता की मूर्ति गर्दभ पर विराजमान है। मान्यता है कि मां के दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। मंदिर के गर्भगृह में एक दिव्य कुंड है। भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर इस कुंड में दूध, जल और फल अर्पित करते हैं। इसे बाद में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले विशेष मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, मुंबई और राजस्थान से भी भक्त दर्शन के लिए आते हैं। भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन ने गर्भगृह से घाट तक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर