दुर्गा पूजा और दशहरे पर बहराइच में सुरक्षा कड़ी:6 सुपर जोन में बंटा जिला, पुलिस-पीएसी की रात में पैदल गश्त

बहराइच में दुर्गा पूजा और दशहरे को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने जिले को 6 सुपर जोन, 44 जोन और 124 सेक्टरों में विभाजित किया है। सभी क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। रविवार की देर रात नगर क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह के नेतृत्व में पीएसी और पुलिस के जवानों ने घंटाघर, काजीपुरा सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस टीम लगातार फुट पेट्रोलिंग कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। यह विशेष सतर्कता पिछले साल की घटना के मद्देनजर बरती जा रही है। पिछले वर्ष महराजगंज इलाके में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प के बाद हिंसा हुई थी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर