दीपा चौधरी ने राष्ट्रीय आर्म्स रैसलिंग में जीता गोल्ड:लुधियाना में प्रतियोगिता में बुलंदशहर पुलिस का गौरव बढ़ाया

बुलंदशहर की महिला हेड कांस्टेबल दीपा चौधरी ने लुधियाना, पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय आर्म्स रैसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 अगस्त 2025 तक हुई थी। दीपा चौधरी ने आर्म्स रैसलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद बुलंदशहर की पुलिस का मान बढ़ा है। उनकी इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में दीपा चौधरी को सम्मानित किया। एसएसपी ने दीपा को स्वर्ण पदक पहनाया और प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/XimIk7v