दीपावली से पहले लखनऊ में बढ़ रहा प्रदूषण:आज सीजन का सबसे ज्यादा AQI; पछुआ हवा चलने से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

लखनऊ में दीपावली से पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सितंबर के महीने में आज लखनऊ का AQI सबसे ज्यादा 131 रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी डेटा के मुताबिक लगातार तीन दिन शहर की हवा मॉडरेट स्थिति में दर्ज की गई है। आज शहर में सबसे अधिक AQI लालबाग 148, गोमतीनगर 147, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 142 और तालकटोरा 117 का दर्ज किया गया। इन चारों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI का यलो जोन में रहा। केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में AQI 99 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। इसके पहले 10 सितंबर को शहर का औसत AQI 130,11 सितंबर को 116 दर्ज किया गया था। बीते 6 सितंबर को भी AQI 115 दर्ज किया गया था। वहीं, अन्य दिनों में शहर का AQI 100 के नीचे संतोषजनक स्तर पर रहा। गुलाबी ठंड की आहट लखनऊ में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। तड़के सुबह के समय में हल्की धुंध रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया। तेज चटक धूप निकल आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन भर मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय में मौसम ठंडा बना रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। सामान्य से कम रहा तापमान शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.02 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.02 डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी रही। दिन में तेज धूप निकली तो सुबह और शाम के समय में गुलाबी ठंड बनी रही। पछुआ हवा से गिरेगा पारा मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लगातार लखनऊ समेत पूरे प्रदेश का मौसम सामान्य बना रहेगा इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। लखनऊ से 10 सितंबर को मानसून पूरी तरीके से लौट गया है। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों से अगले 24 घंटे के अंदर मानसून वापसी पूरी तरीके से हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सतह पर पछुआ हवा चलने से आने वाले दिनों में अब मौसम सामान्य से ठंडा बना रहेगा। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लखनऊ समेत प्रदेश भर में ही स्थिति बनी रहेगी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/G45nqzK