दिन में शादी की, रात में जेवर ले उड़ी दुल्हन:अलीगढ़ में दो महिलाओं का कारनामा, करवा चाैथ का व्रत रखा, रात में भाग गईं
अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली दो युवतियों ने दो युवकों से शादी की। एक ने करवा चाैथ से एक दिन पहले मंदिर में शादी की रस्में अदा कीं। दूसरी ने करवा चौथ वाले दिन कोर्ट में जाकर शादी की। दोनों ने ही करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे दिन अपने-अपने ससुराल में रहीं। शाम में व्रत तोड़ा। रात गहराई तो घर में रखा सामान समेट कर फरार हो गईं। यह दोनों ही शादी दलालों के माध्यम से हुई थी। दलालों ने दोनों शादी करवाने के लिए फीस भी ली थी। कुछ रकम नकद तो कुछ मोबाइल से ऑनलाइन लिए। पीड़ित युवकों के पास इस लेनदेन का सबूत भी मौजूद है। दोनों दुल्हन 3-3 लाख रुपये के गहने भी ले भागी हैं। दोनों मामलों में पुलिस से शिकायत की गई है। व्रत रखने के दौरान ससुराल से मिला जेवर पहना, वही लेकर भागीं शादी के बाद दोनों युवतियां अपने-अपने ससुराल में पहुंचीं। करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान ससुराल से मिले जेवर को पहना। सजधज कर करवा चौथ का त्योहार मनाया। इसके बाद दोनों ने परिवार को नशीली दवाई खिला दी। रात में घर से फरार हो गईं। सुबह जब परिवार के लोगों को वह दोनों नहीं मिलीं। बाद में हकीकत सामने आई। पुलिस को सूचना दी। पूर्व मेयर शकूंतला भारती से मिलकर मदद की गुहार लगाई। शादी की 2 तस्वीर देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझिए शादी के बाद झांसा देने का यह पूरा मामला अलीगढ़ शहर और इग्लास कस्बे का है। इग्लास में मुकेश गुप्ता नाम के एक दलाल ने दो युवकों प्रतीक शर्मा और प्रेम कुमार के परिवार से संपर्क किया। यह दोनों ही युवक अविवाहित थे। प्रतीक अलीगढ़ शहर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। प्रेम अपने गांव में मजदूरी करता है। परिवार के लोग इन दोनों की शादी कराना चाह रहे थे।कायदे का रिश्ता नहीं मिल रहा था। दलाल मुकेश गुप्ता ने इनके परिवार को भरोसे में लेकर शादी कराने की गारंटी दी। उसके लिए बाकायदा प्रतीक के परिवार से 1 लाख 20 हजार रुपये और प्रेम के पिता से 1 लाख रुपये लिया। उसके बाद दोनों की शादी बिहार की युवतियों से कराई। एक की मंदिर में, दूसरे की कोर्ट में हुई शादी प्रेम की शादी के लिए पिता नेकचंद ने रजामंदी दी। प्रतीक की शादी इग्लास में रहने वाली उसकी बहन ने तय की। फिर मुकेश की मौजूदगी में दाेनों की शादी हुई। प्रेम की शादी मनीषा नाम की युवती से 8 अक्टूबर को इग्लास के एक मंदिर में कराई गई। उसके बाद 10 अक्टूबर को कोर्ट में शादी पंजीकृत कराई। प्रतीक की शादी 9 अक्टूबर को शोभा नाम की युवती से कराई गई। शादी के बाद दोनों ही युवतियां दुल्हन बनकर अपनी-अपनी ससुराल पहुंचीं। चूंकि 10 अक्टूबर को ही करवा चौथ था तो दोनों ने पूरी रीति-रिवाज के साथ ही करवा चौथ का व्रत रखा। ससुराल में उन्हें श्रृंगार के लिए जेवर मिला। दोनों ने उसे पहना। शाम में तय समय पर दोनों के पतियों ने व्रत तुड़वाया। रात में खाना खाकर सभी सो गए। इसके बाद रात करीब 3 बजे दोनों ही अपने-अपने ससुराल से निकल भागीं। प्रेम की पत्नी मनीषा रात 03:40 बजे घर का दरवाजा खोलकर भाग गई। उसी के आसपास प्रतीक की पत्नी की पत्नी छत से साड़ी के सहारे कूद कर भागीं। सुबह दोनों ही परिवार को खुद के साथ हुए धोखे की जानकारी हुई। दलाल ने वसूली मोट रकम, ऑनलाइन मंगाए रुपये दोनों युवक की शादी कराने के लिए दलाल मुकेश गुप्ता ने उनके परिवार से मोटी रकम ली। प्रतीक से 1 लाख 20 हजार रुपये लिए। इसमें से 68 हजार रुपये ऑनलाइन लिए। बाकी की रकम 52 हजार अलग-अलग समय पर नकद लिया। प्रेम के पिता नेकचंद से मुकेश गुप्ता ने 1 लाख रुपये लिए। यह रकम ऑनलाइन ली गई। ऑनलाइन रकम भेजने का रिकॉर्ड दोनों परिवार के पास मौजूद है। ऑनलाइन रकम अफजल खान नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। रकम पहुंचने के बाद बिहार से दो युवतियां बुलाई गईं। फिर दोनों की शादी कराई गई। करवा चौथ की रात में भागी दोनों दुल्हन का मोबाइल नंबर बंद है। कॉल करने पर स्विच ऑफ बता रहा है। शादी कराने वाला मुकेश गुप्ता भी फरार है। प्रतीक बोला, शादी के नाम पर धोखा हुआ अलीगढ़ शहर के रहने वाले प्रतीक ने बताया कि दलाल मुकेश गुप्ता ने इग्लास में रहने वाली मेरी बहन से मिलकर मेरी शादी तय की थी। 1 लाख 20 हजार रुपये लेने के बाद 9 अक्टूबर को लड़की दिखाई गई। उसी दिन लड़की को घर ले आए। वहीं शादी हुई। अगले दिन करवा चौथ का व्रत रखा। रात में जब सभी लोग सो गए, तो उसकी पत्नी छत पर जाकर साड़ी की मदद से नीचे कूदी और भाग गई। सुबह उठने पर वह नहीं मिली। साड़ी बंधी मिली तो पूरा मामला पला चला। पुलिस से शिकायत की है। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रेम के पिता ने कहा, मंदिर और कोर्ट में कराई शादी इग्लास के रहने वाले प्रेम के पिता नेकचंद ने बताया कि अपने बेटे की शादी मुकेश गुप्ता के झांसे में आकर की। मुकेश गुप्ता ने मुझसे से एक लाख रुपये लिए। रकम लेने के बाद 8 अक्टूबर को लड़की लेकर आया। उसी दिन पहले मंदिर में शादी कराई। फिर 10 अक्टूबर को कोर्ट में शादी कराई। उस दिन करवा चौथ था। नई-नवेली बहू को करवा चाैथ पर गहने दिए। वह पूरे दिन सही रही। रात में खाने में उसने कोई नशीली चीज मिला दी। सभी गहरी नींद में सो गए तो जेवर लेकर भाग गई। आज सुबह दलाल मुकेश को पकड़ा और उसके साथ तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली है। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। खुद के साथ हुए धोखे की जानकारी के बाद दोनों परिवार ने अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती से मिलकर मदद की गुहार लगाई। दोनों ही परिवार ने पुलिस को भी लिखित शिकायत दी है। पूर्व मेयर ने दोनों परिवार से बात करने के बाद बताया कि शादी के नाम पर ठगी का यह पूरा मामला इग्लास में हुआ है। नेकचंद से मिलकर उनके पुत्र प्रेम की शादी की बात की। अलीगढ़ शहर में रहने वाले प्रतीक की बहन इग्लास में रहती है। प्रतीक की शादी की बात उसकी बहन से मिलकर तय की गई। अलग-अलग थाने में दी गई तहरीर घटना के बाद पीड़ितों ने अलग-अलग थाने में तहरीर दी है। पीड़ित रवि की ओर से इगलास थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। वहीं दूसरे पीड़ित ने शहर के सासनीगेट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। —————— ये खबर भी पढ़ें… लड़के ने कलाई काटकर खून से भरी युवती की मांग:आगरा में घर से खींचकर ले गया, शादी पर अड़ा; बोला- ये मेरी बीवी आगरा में एक शख्स ने फिल्मी स्टाइल में खून से लड़की की मांग भर दी। शुक्रवार रात हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। दरअसल, पिनाहट कस्बे में एक युवक जबरदस्ती युवती को घर में खींच ले गया। फिर उसने अपनी कलाई काटी और खून से उसकी मांग भर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सवाल किए तो जवाब मिला- मेरी बीवी है। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/AQGfL5n
Leave a Reply