दामाद का सास से अफेयर, पत्नी की मौत:पिता बोले- नौकरी से लौटता तो मेरी पत्नी से मिलता था, हत्या करके रास्ते से हटाया
कासगंज में सास से अफेयर के चक्कर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी का शव ससुराल के बरामदे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मायके वाले जब पहुंचे, तो पति घर छोड़कर भाग चुका था। पत्नी की मां और उसके पति के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी सामने आए हैं। घटना के बाद पति फरार है, जबकि मां अपने घर पर है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। मामला सिढ़पुरा क्षेत्र के नगला पारसी का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… मरने वाली महिला शिवानी (24) कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के पालिया गांव की रहने वाली थी। पिता नारायण सिंह ने बताया कि 2018 में शिवानी की शादी नगला पारसी के रहने वाले प्रमोद से की थी। प्रमोद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पिता ने बताया कि मेरे 2 बेटियां और 2 बेटे थे। दोनों बेटियों की शादी कर दी थी। बेटे खेती-किसानी में मेरा हाथ बंटाते हैं। छोटी बेटी शिवानी की शादी धूमधाम से की थी। करीब 6 महीने बाद ही पत्नी प्रेमवती के मेरे दामाद के साथ अवैध संबंध हो गए। बेटी की जगह सास से मिलने लगा
शुरुआत में किसी को यह बात नहीं पता थी। लेकिन, जब घर पर दामाद का आना-जाना ज्यादा बढ़ा और उसने बेटी के साथ मारपीट शुरू की, तो हम लोगों को शक हुआ। इसके बाद कई बार हम लोगों ने इन दोनों को आपस में बात करते और मिलते हुए पकड़ा। लड़के के घर वालों को भी मामले की जानकारी थी। मैंने जब इस बात का विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर मेरे साथ बहुत मारपीट की थी। बेटी किसी तरह से ससुराल में जिंदगी गुजार रही थी। प्रमोद उसके साथ बहुत खराब व्यवहार करता था। मेरी बेटी घुट-घुटकर जी रही थी। शिवानी की दो बेटियां हैं, जिनमें एक ढाई साल की और दूसरी छह माह की है। बेटी मां और पति को समझाती रही
बेटी अपने सास-ससुर, देवर और दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। प्रमोद दिल्ली में रहता था और जब वह गांव आता था तो पहले सास से मिलने जाता था, इसके बाद अपने घर जाता था। शिवानी इससे बहुत दुखी रहती थी। उसने कई बार मां को तो कभी पति को समझाया, लेकिन दोनों ही कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। मैं भी पत्नी को समझाता था, पर वह उल्टा लड़ने को तैयार रहती थी। मेरे दामाद ने ही बेटी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की है और फिर मौके से फरार हो गया। कल रात हमें जानकारी दी गई कि शिवानी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। हम लोग जब यहां आए तो उसका शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा था। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई भी मौजूद नहीं था। परिजनों ने पति प्रमोद, देवर और सास-ससुर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। भाई और चाचा बोले- मानसिक तनाव में थी बेटी
फुफेरे भाई मनोज ने आरोप लगाया कि सास प्रेमवती और दामाद प्रमोद के बीच अवैध संबंध थे। इसी कारण से शिवानी लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। मनोज के अनुसार, जब मृतका के पिता नारायण सिंह ने इन संबंधों का विरोध किया, तो प्रमोद और प्रेमवती ने उनसे मारपीट भी की थी। शिवानी के चाचा नेमसिंह का आरोप है कि शिवानी के पति प्रमोद का मेरी भाभी से अवैध संबंध था। इसके चलते प्रमोद आए दिन शिवानी के साथ मारपीट करता था। बीती देर शाम प्रमोद ने शिवानी की हत्या कर दी। घर पर शव घर छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर भिड़े परिजन
वहीं, आज पोस्टमॉर्टम हाउस पर ससुराल पक्ष की तरफ से कुछ लोग पहुंचे। उन लोगों का कहना था कि सभी को इनके संबंधों की जानकारी थी। लड़की ने सुसाइड किया है। सास-दामाद को सजा होनी चाहिए, इसमें बाकी लोगों को क्यूं फंसाया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। लड़के की मां बोली- सास ने मरवाया
आरोपी प्रमोद की मां नारायन देवी ने बताया की लड़की को उसकी मां ने मरवाया है। लड़की की मां के दामाद से संबंध थे। सास दामाद के साथ रहना चाहती थी। सास अपनी लड़की से कहती थी की तू फांसी लगाकर मर जा। हम लोग तो मक्का के खेत में गए थे जब यह घटना हुई है। सिढ़पुरा थाने के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार रात साढ़े 8 बजे घटना की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। मौके पर जाकर देखा तो विवाहिता का शव चारपाई पर था। शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। ससुराल के लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। ——————– यह खबर भी पढ़ें… गर्दन काटने की धमकी देने वाला अब लंगड़ा रहा, VIDEO:घर उड़ाने की बात कही थी, मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुंबई से पकड़ा मुजफ्फरनगर पुलिस ने गर्दन काटने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई से अरेस्ट किया है। युवक ने दो वीडियो जारी किए थे। इनमें उसने ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर गर्दन काटने और घर उड़ाने की बात कही थी। उसने अपना नाम-पता भी बताया था। वहीं, पुलिस ने भी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दो वीडियो जारी किए। पहले में वह कोर्ट पहुंचने पर रोते हुए जीप से लंगड़ाते हुए उतरता हुआ दिखा। वहीं, दूसरे वीडियो में आरोपी हाथ जोड़ रहा है। वह आगे से ऐसी गलती न करते हुए माफी मांग रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Tmf9sXV
Leave a Reply