थाने से 50 मीटर दूर चोरी, VIDEO:आगरा के सिकंदरा की घटना, नकद और कपड़े ले गए
आगरा के सिकंदरा में नकाबपोश बदमाशों ने एक कपड़े के शोरूम में चोरी की। सुबह शोरूम पहुंचे शोरूम मालिक को इसकी जानकारी हुई। नकाबपोशों का गल्ला तोड़कर रुपये निकालते हुए की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
थाना सिकंदरा से महज 50 मीटर की दूरी पर मां जानकी कलेक्शन नाम से कपड़े का शोरूम है। सुबह शोरूम संचालक शोरूम पर पहुंचा तो देखा कि शटर टूटा हुआ है। इसके पास ही एक परचूनी दुकान का भी शटर टूटा हुआ था। चार बदमाश दुकान के अंदर पहुंचे हैं, गल्ले में नकदी निकाली है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। एक बदमाश का चेहरा ढका नहीं हुआ है। कारोबारी के अनुसार गल्ले से करीब 30 हजार रुपए निकाले गए हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि बदमाश कंबल, कपड़े आदि भी ले गए हैं। गल्ले में से बदमाश पैसा निकालकर एक थैले में रख रहे हैं। इसके बाद बदमाशों ने हर दराज खोलकर देखी है। एक मिनट 44 सेकेंड का वीडियो पुलिस को दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाने से कुछ दूरी पर हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बदमाशों ने पुलिस की चुनौती दी है। पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे चेहरे के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कर रही है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/OkcK3Ny
Leave a Reply