ताजमहल परिसर में अचानक लगी आग:उठा धुएं का गुबार, एलटी लाइन के ज्वाइंटर में हुआ शॉर्ट सर्किट; बंद रहता है दक्षिणी गेट
आगरा में ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण यहां आग लग गई थी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सूचना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों और टोरेंट पावर को दी। सूचना मिलते ही टोरेंट पावर की टीम मौके पर पहुंची और उसे तुरंत सही कर दिया गया। गनीमत ये भी रही कि आग लगने से ताजमहल की सुरक्षा या किसी व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। दो घंटे का शट डाउन लेकर मरम्मत की गई। घटना रविवार की बताई गई है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
ताजमहल के दक्षिणी गेट की दाईं ओर बनी कोठरियों के ऊपर से एलटी लाइन निकल रही थी। उसी लाइन के ज्वाइंटर से अचानक चिंगारी उठी और धुआं फैल गया। प्लास्टिक के बने ज्वाइंटर में आग लगने से कुछ देर तक धुएं का गुबार छाया रहा। बहुत देर तक लाइन में से चिंगारी उठती रही। दूर से ही चिंगारी दिखाई दे रही थी। दो घंटे का शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया गया। इसी लाइन से ताजमहल के लिए भी विद्युत आपूर्ति होती है। मरम्मत के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लेकिन कुछ ही देर बाद ताजमहल में विद्युत आपूर्ति यूपीएस तुरंत शुरू कर दी गई थी। आग लगने से ताजमहल की सुरक्षा या किसी व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। ताजमहल का दक्षिणी गेट सुरक्षा कारणों से साल 2018 से पर्यटकों के लिए बंद है। दक्षिणी गेट पर्यटकों के लिए 2018 से बंद
ताजमहल में दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश सुरक्षा कारणों से वर्ष 2018 से बंद है। इस स्थान पर पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया- शार्ट सर्किट की वजह से ताजमहल में कोई व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। शार्ट सर्किट होने पर बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत यूपीएस चालू हो गए थे। टोरेंट की टीम ने करीब दो घंटे में मरम्मत कर ली थी। स्मारक को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एएसआई सुपरिटेंडेंट स्मिथा एस.कुमार ने बताया रविवार सुबह करीब 8 बजे टोरेंट पावर की एलटी लाइन में स्पार्क हुआ था। सूचना मिलते ही टोरेंट पावर की टीम मौके पर पहुंची और उसे तुरंत सही कर दिया गया। कोई बड़ा इशू नहीं था। इमारत और परिसर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।’ —————- ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में दिखे 100 से अधिक बुलडोजर; VIDEO:मोबाइल से फोटो खींचने की मची होड़, बोले- लगता है माफिया की शामत आ गई गोरखपुर में रविवार को अचानक एक साथ सौ से ज्यादा बुलडोजर दिखे। यह सभी एक मालगाड़ी पर लदे थे। गोरखपुर स्टेशन से होकर जा रहे थे। जैसे ही मालगाड़ी स्टेशन पर पहुंची। लोग इसका वीडियो बनाने लगे। जिसकी भी नजर मालगाड़ी पर लदे बुलडोजर्स पर पड़ी वह अपनी जेब से मोबाइल निकालकर फोटो या वीडियो बनाने लगा। पढे़ं पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ejXiYdO
Leave a Reply