डेयरी संचालकों से वसूला 63 हजार जुर्माना:अलीगढ़ में नगर निगम लगातार कर रहा कार्रवाई, देर शाम को निकली अधिकारियों की टीम

अलीगढ़ में शहर के अंदर अवैध रूप से डेयरी का संचालन करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। लगातार चेतावनी देने के बाद भी नाली में गोबर और गंदगी बहाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को कार्रवाई की। ढ़परा रोड पर अधिकारियों की टीम ने पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से डेयरी चलाने वालों पर नगर निगम की टीम ने जुर्माना लगाया और उनसे 63 हजार रुपए की वसूली की। देर शाम जांच करने निकली टीम नगर निगम की टीम शाम को जांच करने निकली। अधिकारियों ने बताया कि दिन में डेयरी संचालक पशुओं को इधर उधर कर देते हैं। शाम को दूध दुहने के समय सभी पशु अपनी जगह पर ही होते हैं, इसलिए शाम को छापेमारी करते हुए मौके पर ही कार्रवाई की गई। पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा के साथ एसएफआई रामजीलाल और नगर निगम इंफोर्समेंट ने अवैध डेयरी संचालकों के विरुद्ध कार्यवाई की। जुर्माना वसूलने के साथ ही आरोपियों को हिदायत दी गई कि वह नाली में गंदगी और गोबर दुबारा न बहाएं। लगातार जारी रहेगा अभियान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर की छवि खराब करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाए। आरोपियों ने जुर्माना वसूलने के साथ ही उन्हें दुबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी जाए। वहीं जो लोग लगातार चेतावनी के बावजूद सफ़ाई व्यवस्था को बाधित कर रहे है, उनको चिन्हित किया जाएगा। जिसके बाद उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/z832POL