डीएम की बेटी नव्या ने देवा मेला में दी प्रस्तुति:रामचरितमानस चौपाई और फिल्मी गीत पर किया डांस

बाराबंकी के प्रसिद्ध देवा मेला में रविवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की आठ वर्षीय बेटी नव्या त्रिपाठी ने सांस्कृतिक संध्या में नृत्य प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया। नव्या ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत रामचरितमानस की चौपाई से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘कलंक’ के गीत ‘घर मोरे परदेसिया’ पर नृत्य किया। उनकी भावभंगिमाएं और नृत्य मुद्राएं सटीक थीं। ऑडिटोरियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से नव्या का उत्साह बढ़ाया। दर्शक उनकी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध होकर आनंद लेते रहे। मंच संचालकों और सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने नव्या की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवा मेला नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर सार्थक बनता है। तीन तस्वीरें देखें…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/9jhJTya