झूंसी पुल से कूदी महिला की नहीं हो पाई पहचान:72 घंटे तक रखा रहा शव, पुलिस की निगरानी में किया गया अंतिम संस्कार

प्रयागराज के झूंसी पुल से रविवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली। दारागंज पुलिस ने 72 घंटे तक महिला की पहचान करने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचित किया। सोशल मीडिया पर महिला की फोटो भी शेयर की गई। पुलिस ने लापता लोगों की सूची से भी मिलान कराया। नियमानुसार शव को 72 घंटे तक पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया। लेकिन महिला की पहचान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। दारागंज के इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा के अनुसार, बुधवार को सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद पुलिस की निगरानी में अज्ञात महिला का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर