झांसी यूनिवर्सिटी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार:पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल यादव बोले- सिर्फ 1 पक्ष का लिखा गया मुकदमा
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर विश्वास था, लेकिन लोगों को बिना न्यायसंगत जांच के गिरफ्तार किया गया। विवाद कैसे शुरू हुआ?
सूत्रों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब पूर्व विधायक दीप नारायण किसी कार्यक्रम से निकल रहे थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। शनिवार को नवाबाद थाने की पुलिस ने विश्वविद्यालय में हुई इस झड़प के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना के समय कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव भी शामिल थे। इस मामले में कुल 11 नामजद और 200 अज्ञात पीडीए कार्यकर्ताओं को FIR में आरोपी बनाया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन फिलहाल उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव का विरोध
पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने कल (शुक्रवार) भी प्रशासन पर भरोसा जताया था, लेकिन एकतरफा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया, जो उस समय वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने एसएसपी से मिलकर न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह कानूनी तरीके से लड़ाई जारी रखेंगे। इनकी हुई गिरफ्तारी
विश्वविद्यालय बवाल के आरोपी अनस खान पुत्र अयुब खान, निवासी गणेशगंज उरई, अंकित यादव पुत्र बलवंत सिंह यादव, निवासी कश्यपनगर कल्याणपुर कानपुर, धीरज यादव पुत्र भगत सिंह यादव, निवासी हंसारी थाना प्रेमनगर झांसी, त्रिवेंद्र सिंह यादव पुत्र धीर सिंह यादव, निवासी महाराज सिंह नगर प्रेमनगर झांसी, ऋषभ यादव पुत्र अर्जुन यादव, निवासी सदर बाजार, झांसी, बॉबी यादव पुत्र करन सिंह, निवासी खिरीयाघाट मोठ, झांसी, पुष्पेंद्र यादव पुत्र धीर सिंह यादव, निवासी महाराज सिंह नगर झांसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ZKiGLJb
Leave a Reply