झांसी कलेक्ट्रेट के कोषागार में घुसा कोबरा, VIDEO:6 फीट लंबे सांप ने फुफकार मारी तो कर्मचारी डरकर बाहर भागे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

झांसी कलेक्ट्रेट में स्थित कोषागार में कोबरा सांप घुस गया। जब कर्मचारी ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो वो फुककार मारने लगा। इससे कर्मचारी डर गए और बाहर निकल आए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद सांप को पकड़ लिया गया। फन फुलाए 6 फीट लंबे कोबरा ने फुफकार मारी तो लोग सहम उठे। हालांकि वन विभाग ने उसको पकड़कर बैग में रखा और फिर जंगल में छोड़ दिया। घटना शनिवार की है, इसका वीडियो आज वायरल हो रहा है। कर्मचारियों ने देखा तो उड़ गए होश झांसी कलेक्ट्रेट में मुख्य कोषागार ऑफिस है। जिले भर के सरकारी पेमेंट, पेंशन व वेतन आदि का काम यहीं से होता है। शनिवार सुबह कर्मचारी ऑफिस पहुंचकर काम कर रहे थे। तभी उनको मुख्य कोषाधिकारी के रूम में एक काला सांप नजर आया। जब कर्मचारी पास में पहुंचे तो वो फन फुलाकर खड़ा हो गया और फुफकार मारने लगा। डर के मारे कर्मचारी बाहर भाग गए और वन विभाग को सूचना दी। तब वन दरोगा टीएस भदौरिया समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 6 फ़ीट लम्बे सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/R3Ar4Wm