जौनपुर में सीता-लवकुश कांड की भावपूर्ण रामलीला:कलाकारों ने दिखाया भगवान राम और लवकुश का युद्ध, सीता धरती में समाईं
जौनपुर के श्री दया नारायण लीला समिति के तत्वावधान में सिरकोनी क्षेत्र के कबुलपुर बाजार में सोमवार रात को रामलीला का रंगारंग मंचन हुआ।समिति के कलाकारों ने सीता-लवकुश कांड का दृश्य दिखाया। भगवान राम के आदेश पर नगर निरीक्षकों द्वारा सीता को जंगल में छोड़ने का दृश्य देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। जंगल में आत्महत्या करने जाने पर महर्षि वाल्मीकि सीता को रोकते हैं और अपने आश्रम में ले आते हैं। वहां लवकुश का जन्म होता है।वाल्मीकि उन्हें धनुष विद्या सिखाते हैं और सीता चरित्र सुनाते हैं। उधर भगवान राम अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा छोड़ते हैं, जिसे लवकुश पकड़ लेते हैं। युद्ध में हार के बाद भगवान राम स्वयं लवकुश से युद्ध करने आते हैं।महर्षि वाल्मीकि ने लवकुश को बताया कि वे उनके पिता हैं, जिसके बाद सभी का मिलन होता है। अंत में भगवान राम सीता की अग्नि परीक्षा लेने की बात करते हैं और सीता धरती मां में समा जाती हैं।इस भावपूर्ण दृश्य को देखकर कई महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए। कलाकारों की भूमिका राम की भूमिका में उमा नाथ यादव, लक्ष्मण में भूपेश श्रीवास्तव, भरत में अजय बेनवंशी, शत्रुघ्न में अंकित श्रीवास्तव, सीता में छोटू बेनवंशी, लव में आयुष चौहान, लवनासुर में राम आसरे मिश्रा, कुश में आदित्य चौहान, सुग्रीव में दीपक चौहान, हनुमान में प्रिंस श्रीवास्तव, वशिष्ठ में अशोक गुप्ता, विभीषण में मोनू गुप्ता, विश्वामित्र में अतुल सिंह आदि ने मंच पर रंग जमाया। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी कार्यक्रम में योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय यादव, पिंटू श्रीवास्तव, तारा सिंह चौहान, वंश नारायण सिंह और अनिल पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। धर्म अभिरुचि परीक्षा विजेताओं का सम्मान समिति ने धर्म अभिरुचि परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को मंच से मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गायक पंकज सिन्हा द्वारा प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। तस्वीरें देखिए…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/jrYEv8A
Leave a Reply