जौनपुर में कायस्थ महापरिषद की बैठक:चित्रगुप्त शोभायात्रा की तैयारी पर बनी रणनीति, 23 अक्टूबर को होगा आयोजन, दीं जिम्मेदारियां
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर टीम की एक बैठक जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव (पूर्व स्टेट बैंक अधिकारी) की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार अस्थाना के मच्छरहट्टा स्थित आवास पर आयोजित की गई। इसमें 23 अक्टूबर को होने वाली भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि 23 अक्टूबर को शाम 3 बजे बारीनाथ मठ उर्दू बाजार, जौनपुर से भगवान चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो भगवान चित्रगुप्त मंदिर, रूहट्टा तक जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई। पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अपने परिवार, इष्ट मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों को घर-घर जाकर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का संकल्प लिया। साथ ही, सभी मोहल्लों में जनसंपर्क कर जनसमर्थन जुटाने और शोभायात्रा की सफलता के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार पर भी चर्चा हुई। कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी आपसी परिचर्चा की गई, जिसका उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाना था। बैठक के बाद, सभी पदाधिकारी सोमेश श्रीवास्तव की धर्मपत्नी के त्रयोदशाह कार्यक्रम में शामिल होने खासनपुर गए। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेश अस्थाना की माताजी की तेरहवीं में भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार अस्थाना, प्रमोद श्रीवास्तव दादा, रमाकांत श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव कोटवा, देवेंद्र श्रीवास्तव, अवनीश कुमार दीपक, शैलेन्द्र मोहन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, अरुण वर्मा एडवोकेट, युवा जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा आलोक, शिशिर श्रीवास्तव और महिला जिलाध्यक्ष सुमति श्रीवास्तव सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/PynpWSi
Leave a Reply