जौनपुर की महिला उद्यमी का अनोखा मिशन:शक्ति रसोई से कमाई का हिस्सा गरीबों में बांटती हैं सीबी साहू

नवरात्रि पर आज हम जौनपुर की एक ऐसी महिला की बात कर रहे है। जिसने एक छोटे से काम की शुरुआत कर महिला सशक्तिकरण की एक बड़ी मिसाल पेश की।जिन्होंने समाज के लिए अपने दायरे से अलग हटकर कुछ काम किया। आज हम ऐसी महिला की बात कर रहे है। जिन्होंने गरीब,बेसहारा ,अनाथ लोगों को अपना मान कर हमेशा उनकी मदद करती है। जी हां जौनपुर जिले के शकरमंडी निवासी सीबी साहू ने कमाए हुए पैसे को अपने तक सीमित नही रखा ।उन्होंने अपने व्यवसाय को मिशन बना लिया। वह अपने कमाए हुए पैसे से कुछ प्रतिशत हिस्सा गरीबो,अनाथों में खर्च करती है। इसके लिए वह अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है। उनका मानना है कि अगर भगवान आपको दे रहा है तो जरूरतमंद लोगों का भी ध्यान देना चाहिए। आर्थिक मदद के लिए लोगों को करती है प्रेरित उनका आर्थिक मदद करने का तरीका सबसे अलग है।वह अपने इस काम के लिए अपने दोस्तों शिक्षकों और शहर के व्यापारियों से आर्थिक मदद जुटाती है।और फिर जरूरतमंद की मदद करती है। उनका मानना है कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत खुद से होनी चाहिए। और यही सोच उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और हिम्मत देती है। सीबी साहू मदद करने के साथ इसका दिखावा नही करती है। ऐसे मिली प्रेणना सीबी साहू बताती है कि शुरू से ही उनको समाज सेवा करने का शौक था। लोग कहते है कि महिला है ये काम नही कर सकती है। इसी बात को मन मे ठान कर पहले छोटे से काम से शुरू कर यहां तक पहुंची हूँ।जब छोटे थे तभी लोगों को देख कर लगता था कि मुझे भी समाज सेवा करनी चाहिए लेकिन उसके लिए आर्थिक व्यवस्था होनी चाहिए इसलिए मैंने ये शक्ति रसोई शुरू किया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर