जैन समाज की ऋषभदेव रथयात्रा हाथरस पहुंची:ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से अयोध्या के महत्व का संदेश, यात्रा का किया स्वागत
हाथरस में गुरुवार को जैन समाज की भगवान ऋषभदेव रथयात्रा पहुंची। यह यात्रा सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से निकाली जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य अयोध्या के महत्व को उजागर करना और वहां भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा स्थापित कराना है। रथयात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। नयागंज स्थित जैन मंदिर में धर्म सभा का आयोजन किया गया, जहां प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्म अयोध्या में हुआ था, लेकिन जैन समाज इस ऐतिहासिक तथ्य को भूलता जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर ही देश का नाम ‘भारत’ पड़ा। विभिन्न बाजारों में रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और रथ पर विराजमान भगवान ऋषभदेव की आरती उतारी गई। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अयोध्या के भगवान ऋषभदेव मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठापित कराने के लिए जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री अमित जैन, संरक्षक विजय जैन लोहिया, धन्य कुमार जैन सोगानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव जैन भूरा और अमित जैन गणेश सिटी ने 25-25 हजार रुपये की बोली लगाई। वहीं, रथ पर विराजमान होने की बोली सुधीर जैन, संदीप जैन ज्वेलर्स, कमलेश जैन लाल वाले, संजीव जैन लुहाड़िया और श्वेतांक जैन ने ली। रथ पर प्रतिष्ठित प्रतिमा के दर्शन के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ी।रथयात्रा नयागंज स्थित भगवान नेमिनाथ मंदिर से शुरू हुई। यात्रा से पहले पालने में भगवान को झुलाया गया और आरती की गई। प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन ने बताया कि गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी ने जुलाई में लखनऊ से इस रथ का शुभारंभ किया था। यह रथ पूरे भारत में 2000 से अधिक स्थानों का भ्रमण कर चुका है।इस रथयात्रा में अनिल जैन गुड्डू, जितेंद्र जैन रेडिमेड, सुधीर जैन ज्वैलर्स, पंकज जैन ट्रक वाले, पंकज जैन कपिल जैन चूर्ण, विवेक जैन मोबाइल, सौरभ जैन अजमेरा, सौरभ जैन रानू, राहुल जैन बैटरी, संजीव जैन पिंकी, अनिल जैन पुराना, बंटू जैन मिल, तन्नू जैन और अतुल जैन एडवोकेट सहित कई जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/FsVUkcm
Leave a Reply