जीएसटी दरों में कटौती से व्यापारियों में खुशी:मेरठ के सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट में व्यापारियों ने जताया मोदी का आभार

मेरठ के विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीएसटी की नई घटी हुई दरों के बारे में जनता और व्यापारियों को जागरूक करना था। व्यापारियों ने नई जीएसटी दरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दरों में कटौती से व्यापार में वृद्धि होगी। घरेलू वस्तुओं पर भी जीएसटी दरों में कमी का व्यापारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, महानगर मंत्री विवेक बाजपेयी भी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता, दीपक शर्मा, अखिलेश शास्त्री, बृजेश चौधरी, संजय सम्राट, मुकेश ठाकुर, कुलदीप बाल्मीकि, पार्षद सुमित शर्मा, पार्षद शिव वेद और निशान धवन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर