जीएसटी दरों में कटौती से बढ़ा राजस्व संग्रह:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हुई करदाताओं की संख्या

भाजपा जिला कार्यालय में जीएसटी उत्सव अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने अपने विचार रखे। जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जीएसटी दरों को सरल बनाया गया है। इससे कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है। टैक्स का बोझ कम हुआ है। व्यवसायियों और उपभोक्ताओं को इससे लाभ मिला है। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद देश का अप्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा है। इस राजस्व का उपयोग सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों के विकास में किया जा रहा है। यह भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है। धर्मराज मौर्य ने बताया कि 2017 में करदाताओं की संख्या 65 लाख थी। यह 2025 तक बढ़कर 1.51 करोड़ से अधिक हो गई है। इससे व्यवसाय औपचारिक व्यवस्था में आए हैं। राजस्व प्रणाली पारदर्शी और मजबूत हुई है। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक आशीष केसरवानी, राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि, निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद पटेल, संजय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर