जनहित संस्था ने डांडिया उत्सव में भरी भक्ति रंग:कार्यक्रम में संस्थापक बोलींं डांडिया केवल नृत्य नहीं, माँ शक्ति की उपासना है

जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा डांडिया महारास 2025 का भव्य आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की प्रतिमा पर रुचि चतुर्वेदी द्वारा माला अर्पण कर की गई। मां शक्ति की आराधना और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि का स्वागत चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। ढोल की थाप और डांडिया की रंगीन लहरियों के बीच उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक नृत्य कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। संस्था की संस्थापक एवं महासचिव सोनी त्रिपाठी ने बताया कि डांडिया केवल नृत्य नहीं, बल्कि माँ शक्ति की उपासना का माध्यम है। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। इस मौके पर सोनी त्रिपाठी, सरिता तिवारी, अनिता सोनी, पूजा चावला, निधि गुप्ता, भावना अस्थाना, गुंजन शर्मा, पूजा शर्मा, प्रीति दीक्षित सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भक्ति, उत्सव और सामूहिकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/juW5K6i