छेड़खानी की शिकायत पर नानी की पिटाई, एक गिरफ्तार:छह के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस कर रही मामले की जांच
मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में घर आई नातिन से छेड़खानी की शिकायत करने पर एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भरत मिलाप से पहले नानी के घर आई भदोही निवासी नातिन के साथ हुई। रविवार शाम जब वह में अकेली थी, तभी पड़ोस के कुछ युवकों ने घर में घुसकर उससे छेड़खानी का प्रयास किया। नानी सुशीला देवी ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने सुशीला देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह शोर मचाकर खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा पीड़िता के अनुसार, आरोपी पड़ोसी उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से अक्सर विवाद करते हैं। इस मामले में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने से लौटने के बाद दबंगों ने दोबारा उनके घर पर हमला किया। उन्होंने महिला और उसके पति को घर से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए। घायल सुशीला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में छेड़खानी और जानलेवा हमले के आरोप में छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। कछवां थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा, “तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/3Iu2p4a
Leave a Reply