छात्रा से छोड़खानी करने पर युवक के आधे बाल-मूछ काटे:बुलंदशहर में आक्रोशित ग्रामीणों ने पिटाई की, युवक मांफी मांगता रहा

बुलंदशहर में 8वीं की छात्रा से छेड़खानी पर ग्रामीणों ने मनचले की पिटाई कर दी। इसके बाद उसको पकड़ कर उसके आधे बाल और मूछ का मुंडन कर दिया। युवक कोचिंग जाते समय छात्रा से प्रतिदिन छेड़खानी करता था। युवक लोगों से माफी मांगता रहा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर गई। छात्रा के भाई ने पुलिस को लिखित शिकायत की है। तीन तस्वीरें देखें… अब जाने क्या है पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के भाई ने बताया कि मेरी 12 साल की बहन बहलीमपुरा में ट्यूशन पढ़ने जाती है। बगल के दूदूपुर गांव का रहने वाला यूसुफ आए दिन उसको परेशान करता था। चार दिन पहले भी वह मेरी बहन को नंबर देने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर कोचिंग सेंटर तक उसका पीछा किया। उसको नंबर देने की जिद कर रहा था। मेरी बहन ने सारी बात घर आकर मुझसे बताई थी। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे मेरी बहन कोचिंग जाने के लिए निकली। तभी रास्ते में यूसुफ उसके साथ फिर छेड़खानी करने लगा। तभी मैं और मेरे कुछ साथियों ने इसे ऐसा करते देख लिया, और पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उसने हम लोगों से हाथापाई की। जान से मारने की धमकी दी। फिर हाथ छुड़ाकर भागने लगा। लेकिन लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। इतने में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। कुछ ग्रामीणों ने मिलकर युवक का मुंडन भी कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। हमने पुलिस में लिखित शिकायत की है। आए दिन बेटी को परेशान करता था लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी लड़का ट्रक चलाता है। वो हमारे गांव के बगल के गांव का है। अक्सर इधर आता था। बेटी के कहने पर आज परिवार के लोग गए और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पिटाई कर दी। हमने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ताकि वह आगे से कभी ऐसा काम न करे। गांव की बहुत बच्चियां कोचिंग जाती हैं। अगर ऐसे लोग करेंगे तो बच्चियां कोचिंग जाना छोड़ देंगी। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। ……………………………….. ये खबर भी पढ़ें… लड़की को छेड़ा…अब टूटा हाथ लेकर रो रहा, VIDEO, मेरठ में एक हाथ से कान पकड़कर गिड़गिड़ाया- साहब गलती हो गई मेरठ में एक युवक ने लड़की को बीच सड़क रोक कर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसे पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रविवार को उसे अरेस्ट कर लिया। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में टूटा हाथ लेकर गिड़गिड़ा रहा है। आरोपी का पुलिस कस्टडी में एक वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/HQM7dNh