चित्रकूट में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के आंगन में अमरूद के पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव

चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र हनुमान गंज में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बीते शुक्रवार को हुई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक की पहचान सुरेश पुत्र जीयाराम के रूप में हुई है। सुरेश के घर के आंगन में अमरूद के पेड़ से फांसी से फंदे से लटका शव मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घर पर सुरेश अकेले रहते थे। उनका कोई परिवार नहीं था। उनके रिश्तेदार मऊ में रहते हैं। रिश्तेदारों को शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे ग्राम प्रधान द्वारा सुरेश की आत्महत्या की सूचना दी गई थी।सूचना मिलने पर मृतक के रिश्तेदार शनिवार को जिला मॉर्च्युरी हाउस पहुंचे। रिश्तेदारों के आने के बाद, पुलिस ने शनिवार दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/3WyLghf