घाटमपुर के बरनाव में कच्ची छत ढही:मकान गिरने से मिट्टी में दबकर दिव्यांग घायल, निजी अस्पताल में उपचार जारी

घाटमपुर के बरनाव में आवास की आस में बैठे दिव्यांग की कच्ची छत ढह गई। मिट्टी में दबने से दिव्यांग घायल हो गया। पड़ोसियों ने दिव्यांग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। दिव्यांग का कहना है, कि उसने कई बार ब्लॉक में अधिकारियों को पत्र देकर आवास दिलाने की मांग की, लेकिन उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिला। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव निवासी छोटेलाल यादव का पुत्र जय सिंह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। वह अपने कच्चे मकान में रहता है, उसने कई बार पतारा ब्लॉक पहुंचकर अधिकारियों को शिकायत पत्र दर्ज आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। लेकिन अधिकारियों ने आवास योजना का लाभ उसे नहीं दिया।
रविवार को वह घर पर बने कमरे में लेटा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ कमरे की कच्ची छत ढह गई। छत की मिट्टी में दिव्यांग दब गया। दिव्यांग ने शोर मचाया तो शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकलकर अस्पताल पहुंचाया। जहां एक निजी अस्पताल में दिव्यांग का उपचार जारी है। दिव्यांग का आरोप है, कि उसने कई बार अधिकारियों से आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, लेकिन आधिकारियों ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। आज नतीजन वह मरते मारते बचा है। ग्राम प्रधान बरनाव रानी सिंह ने बताया कि जय सिंह का नाम पात्रता सूची में डलवाया गया है, बजट आते ही आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, उन्होंने लेखपाल को बोला है, रिपोर्ट के आधार पर दैवीय आपदा राहत कोष से दिव्यांग को लाभ दिया जाएगा।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/yiEQ2uU