घर में घुसे कोबरा से लड़ा डॉगी बादल, VIDEO:घर से घसीटकर बाहर लाकर पटका, सांप ने 3 बार डसा, दोनों की मौत
मिर्जापुर में घर में घुसे कोबरा को जर्मन शेफर्ड डॉग बादल ने पकड़ लिया। वो उसे घर से बाहर घसीटकर लाया और कई बार जमीन पर पटककर मारा डाला। 15 मिनट तक दोनों की लड़ाई हुई। इस दौरान सांप ने भी बादल को ताल बार डस लिया। दोनों की लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है।सांप की मौत के थोड़ी देर बाद डॉग बादल की भी मौत हो गई। बादल की मौत के बाद नम आंखों के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उसे दफना दिया गया। ये मामला छानबे विकास खंड के बबुरा गांव का है। पहले कोबरा-डॉग की लड़ाई के विजुअल देखिए बबुरा गांव के बाहर ही आशीष सिंह राणा का मकान बना हुआ है। घर की बाउंड्री वॉल में ही गेट लगा हुआ है, गेट पर आशीष के दो पालतू डॉग जर्मन शेफर्ड ब्रीड का बादल और ग्रे बैठे हुए थे। जैसे ही सांप पर बादल की नजर पड़ी तो वो उसपर झपट पड़ा। उसे जबड़े में दबाकर घर से बाहर ले आया। आशीष बोले-देखते ही सांप को पकड़कर बाहर ले आया बादल आशीष सिंह ने बताया – बादल ने सांप को घर से बाहर खेत में खदेड़ दिया। वो उसे खते में ले आया। खेत में दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्ष चला। इस दौरान बादल ने कोबरा को कई बार जबड़े में दबाकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान सांप ने भी उसे डस लिया। 15 मिनट तक लड़ाई के बाद सांप की मौत हो गई। लेकिन बादल उस समय फिट था। एक घंटे बाद बिगड़ी बादल की हालत करीब एक घंटे बाद बादल भी जोर जोर से भौंकने लगा और जमीन पर लेट गया। हम लोगों ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच की। बताया कि इसे कोबरा ने तीन जगह डसा है। उसी दौरान बादल ने भी तड़पकर दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिवार के लोग रोने लगे। बादल की मौत नम हुईं परिजनों की आंखें आशीष ने बताया- बादल की मौत से मेरा परिवार दुखी है। वो बहुत ही एक्टिव डॉग था। वो हम लोगों के परिवार के सदस्य जैसा था। उसने अपना फर्ज निभाया। हमारे परिवार की रक्षा की, सांप को मार गिराया। जिससे हम लोगों की जान भी बच गई। वो सांप में घर में किसी को भी काट सकता था। लेकिन बादन ने उसे घर में जाने नहीं दिया। लड़ते लड़ते उसने अपनी जान भी दे दी। बादल की मौत के बाद दुखी आशीष सिंह ने जेसीबी बुलाकर अपने खेत में गड्डा खुदवाया। उसके बाद बादल को सफेद गमछे में लपेटकर उसे दफनाया। अंतिम संस्कार के दौरान आशीष की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बादल के सिर पर हाथ फेरा और उसे दफना दिया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/k7rY90M
Leave a Reply