गोरखपुर में 2 नाबालिग बेटियों से रेप करता था पिता:3 शादियां की थी, करतूत से पत्नियां शर्मशार, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र में एक पिता अपनी ही 2 बेटियों से 1 साल से रेप कर रहा था। पत्नी की गैर मौजूदगी में 15 और 17 साल की बेटियों से जबरन दरिदंगी करता था। 3 शादियां की थी। उसकी करतूत से सभी परेशान था। पत्नी ने लाचार बेटियों की जिंदगी बचाने के लिए तिवारीपुर थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी और आरोपी पति के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई। पत्नी की तहरीर देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। तत्काल दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मो. अनीस को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम पूछताछ के बाद उसे जेल भेजवा दिया गया। अब जाने पूरा मामला तिवारीपुर की एक महिला सोमवार को थाने पहुंची। उसके साथ दो नाबालिग बेटियां भी थीं। सभी रो रहे थे। पुलिस को महिला ने बताया- मेरा पति मेरी गैरमौजूदगी में दोनों बेटियों के साथ रेप करता है। एक साल से वह बेटियों के साथ दरिदंगी कर रहा है। बेटियों ने मुझे बताया। तब पति से पूछने की कोशिश की। तब वह नाराज हो गया। मुझे और मेरी बेटियों को मारने पीटने लगा। धमकी दी अगर कहीं किसी से कुछ कहा तो तीनाें को जान से मार दूंगा। हमलोग काफी डर गए थे। लेकिन वह बेटियों के साथ लगातार रेप की घटना अंजाम दे रहा था। अब लगा कि मौत के डर से कब तक इस तरह घुट-घुट कर मरते रहेंगे। इसलिए हमलोगों ने सोचा कि अब सबके सामने अनीस की पोल खोलेंगे। महिला ने बताया- मुझसे करीब 20 साल पहले अनीस ने शादी की थी। इसके बाद मुझे पता चला कि अनीस की एक और पत्नी है। कुछ साल पहले पहली पत्नी की मौत हो गई। फिर एक नई लड़की से तीसरी शादी की है। उससे भी बच्चे हैं। आए दिन रात को शराब पीकर मारपीट करता है। जब मन करता है, बेटियों के साथ गंदी हरकत करना शुरू कर देता है। वह बहुत ही खतरनाक इंसान है। उसके लिए जिंदगी की कोई कदर नहीं है। किसी को भी मार सकता है। इसलिए हमलोग उससे डरते थे। अनीस घरों में जाकर इलेट्रानिक सामान बनाता है। इसके बाद जो भी पैसे मिलते हैं। उससे शराब और अय्याशी में खर्च कर देता है। घर पर भी एक पैसा नहीं देता है। मेरी लड़कियों की जिंदगी उसने बर्बाद करके रख दी। अब तो वे किसी को भी देखकर डर जाती हैं। जब बेटियों ने उसके खिलाफ बोलना चाहा, तब-तब उसने उनकी खूब पिटाई की। बेटियों को आए दिन मारता-पीटता रहता था। ताकि वे कहीं भी अपना मुंह ना खोलें। महिला ने बताया- घर चलाने के लिए एक जगह मैं काम करती हूं। सुबह घर से निकलने के बाद पति घर आ जाता था। दिन भर बेटियों के साथ दरिंदगी करता था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए हैं। डॉक्टरी जांच कराई गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Iurw5n4
Leave a Reply