गोरखपुर में एयरगन से गोली चलाई, VIDEO:दहशत फैलाने की सूचना पर घर पहुंच गई पुलिस

गोरखपुर के गीडा इलाके में एक युवक का गोली चलाते वीडियो सामने आया। इसमें दिख रहा है कि हाथ में गन लेकर युवक हवा में फायरिंग कर रहा है। इसको लेकर इलाके में दहशत का माहौल हो गया। क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई। गीडा पुलिस को जब इस घटना की जानकारी हुई। तत्काल पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक का पता कर उसके घर पहुंची। युवक से पूछताछ में पता चला कि उसने एयरगन से गोलियां चलाई है। इसके बाद पुलिस युवक काे चेतावनी देकर वापस चली गई। अब जाने पूरा मामला गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ चौकी के पास का एक वीडियो 26 सितंबर को सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पुलिस को टैग कर शेयर किया गया। जिसमे लिखा था- यह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जो खुलेआम अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है। इससे क्षेत्र में आतंक और भय माहौल हो गया है। यह व्यक्ति कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहा है। आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। कृपया संज्ञान लेकर इस व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए। जिससे क्षेत्र में अच्छा माहौल बन सके। इस सूचना के बाद गीडा थाने की पुलिस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बारे में पता कर उसके घर पहुंची। गोली चलाने वाले राम सहित कन्नौजिया से पूछताछ की। राम ने बताया- वह दिवाली के पहले ऑनलाइन एयरगन मंगाया था। उसी एयरगन का ट्रॉयल करते एक वीडियो बनाकर शेयर किया था। जिसे गलत तरीके से वायरल किया गया। तब पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा- इस प्रकार के कृत्य से समाज में भय व अशांति फैल सकती है। आगे ऐसा कृत्य न करने की चेतावनी दी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/YxThAn9