गोरखपुर में इलाज के नाम पर कराया जा था धर्मांतरण:घर में 100 से अधिक महिलाएं प्रार्थना करते मिली, खुफिया विभाग अलर्ट, FIR

गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां एक घर में रविवार को कुछ लोग इलाज के नाम पर महिलाओं का ब्रेन वॉश कर रहे थे। उन्हें धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने की सलाह दे रहे थे। इसके लिए घर में चंगाई प्रार्थना चल रही थी। सूचना पर पहुचे विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारीयों ने विरोध किया। जिसपर घर में एकत्रित हुई महिलाएं उलझ गईं। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पहुंची पुलिस महिला समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाने पर भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस मामले में संतकबीरनगर जिले के सौरभ जायसवाल की तहरीर पर सहजनवां थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत भगौरा की लक्ष्मी यादव और 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं खुफिया विभाग ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला इलाज के नाम लोगों का ब्रेन वॉश कर रही थी। इसके लिए वह दूसरे धर्म की चंगाई प्रार्थना लोगों से करा रही थी। इस प्रार्थना को करके लोगों को चंगा करने का दावा किया जाता था। संतकबीरनगर के विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारीयों ने थाने पर दिए तहरीर दी। उन्होंने बताया- क्षेत्र के भगौरा गांव में चार से पांच लोग करीब सौ ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। यह लोग इलाज और दवा का प्रलोभन देकर 100 से अधिक ग्रामीणों को हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कर रहे थे। जब हम सभी संगठन के लोगों ने जोरदार विरोध किया तो लोग फौजदारी पर आमदा होकर गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। तब हिन्दू परिषद के लोगों तत्काल पीआरवी पुलिस व थाने पर सूचना दिया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की। एसओ महेश चौबे ने बताया विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारीयों की सूचना पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ प्रार्थना करने की बात सामने आई है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने छोड़ दिया पूजा-पाठ, प्रार्थना करती है भगौरा में लक्ष्मी यादव के घर पर प्रार्थना सभा चल रही थी। जहां 100 से अधिक महिला और पुरूष एकत्रित हुए थे। बताया जा रहा है- लक्ष्मी का पति उसे छोड़ चुका है। पुलिस की पूछताछ में लक्ष्मी ने बताया- मुझे 5 साल पहले पथरी की शिकायत हो गई थी। काफी दर्द से परेशान रहती थी। बहुत इलाज कराया, लेकिन ठीक नहीं हुआ। तब किसी के बताने पर बहराइच इलाज कराने गई। वहां मुझे एक किताब दी गई। बोला गया इसे पढ़ो और रोज प्रार्थना करो सब ठीक हो जाएगा। मैंने उस किताब और धर्म के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर और जानकारी हासिल की। मुझे प्रार्थना करने पर लाभ हुआ। इसके बाद में रोज करने लगी। गांव वालों को भी इलाज के लिए ही प्रार्थना करा रही थी। इसके लिए हर रविवार को स्पेशल प्रार्थना का आयोजन किया जाता है। बड़हलगंज में भी आया मामला सामने रविवार को ही बड़हलगंज के एक चर्च में भी स्पेशल प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे हिंदू परिवार भी भारी संख्या में पहुंचा था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। तब वहां पुलिस पहुंची। बड़हलगंज पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/y1kWxDY