गोमती नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव:विभिन्न समितियों ने मिलकर किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लखनऊ के गोमती नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति से संबद्ध नेहरू एनक्लेव जनकल्याण समिति, श्री श्री मां दुर्गा पूजा समिति कठौता झील और श्री श्री मां जगदंबा सेवा समिति गोमती नगर विस्तार ने मिलकर इस महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती, स्तवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। समापन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने हर शाम मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आयोजन को सफल बनाने में नेहरू एनक्लेव समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई समिति के सचिव संजय निगम ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में नेहरू एनक्लेव समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी कलहंस और सचिव नीलम सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जगदंबा सेवा समिति की ओर से संरक्षक इंजीनियर ए.के गुप्ता, , अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी और सचिव राकेश कुमार ने भी सक्रिय योगदान दिया। अनामिका चतुर्वेदी, शालिनी चौबे, रेखा त्रिपाठी, शुभ अवस्थी, कीर्ति श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा, अमित पांडे और शिवम सहित कई अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सहयोग किया। श्री श्री मां दुर्गा पूजा समिति कठौता झील के अध्यक्ष शशि गिरी पर्वत, सचिव नलिनीकांत उर्फ बबलू सिंह, विवेक शुक्ला, सी.एल. सिंह, वी.के. शर्मा, के.एस. त्रिपाठी और अतुल मिश्रा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। विनम्र खंड 1, 2 व 3 की जनकल्याण समिति की टीम ने भी इसमें सहयोग किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए नेहरू एनक्लेव पंडाल में समापन अवसर पर गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, सचिव संजय निगम और सेवा प्रमुख नफीस अहमद, नवयुग महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्यायने पूजा-अर्चना की। डॉ. शुक्ला ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।इस अवसर पर अध्यक्ष मीनाक्षी कलहंस ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का माध्यम बनते हैं। प्रो. मंजुला उपाध्याय ने इसे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाला उत्सव बताया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/EAg5e8u