गोंडा में वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि रामायण पाठ शुरू:अधिकारियों ने हनुमान मंदिरों में की पूजा, वाल्मीकि के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

गोंडा जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर जिले की सभी तहसीलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन ने चारों तहसीलों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया है, जो सुबह से ही विभिन्न टीमों द्वारा किया जा रहा है। महर्षि वाल्मीकि के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन भी किया जा रहा है। शहर के मालवीय नगर स्थित पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर में वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। इसी तरह तरबगंज, मनकापुर और करनैलगंज तहसीलों के हनुमानगढ़ी मंदिरों में भी पाठ चल रहा है। मालवीय नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने आरती और पूजा अर्चना कर रामायण पाठ का शुभारंभ किया। जयंती के अवसर पर अधिकारियों द्वारा मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया गया। सभी मंदिरों की व्यापक साफ-सफाई कर उन्हें सजाया गया है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में गोंडा में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंकों को छोड़कर सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद हैं। देर शाम जिले में वाल्मीकि शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसके लिए पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/GHnmdqi