गोंडा में भाजपा विधायक ने चौकी इंचार्ज को जमकर फटकारा:कहा- अपनी आदत में सुधार लाइए, हम बदलेंगे तो ठीक नहीं होगा, व्यवहार सही करिए

गोंडा के करनैलगंज में भाजपा विधायक अजय सिंह ने एक चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई है। यह घटना भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता को लेकर हुई है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक अजय सिंह करनैलगंज में जीएसटी छूट को लेकर व्यापारियों को जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव कनौजिया पर अभद्रता का आरोप लगाया। कार्यक्रम के अंत में चौकी इंचार्ज के पहुंचने पर विधायक ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। विधायक अजय सिंह ने चौकी इंचार्ज से कहा कि “सुधार करिए आपसे ज्यादा शिकायत किसी चौकी इंचार्ज की नहीं मिली है। पहली दफा यह हो रहा है हमने आपके इंस्पेक्टर को बता दिया है एसपी साहब को भी बता दिया है। अपनी आदत में सुधार करिए भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर जो रंग और भाषा आप बदलते हैं उसको चेंज करिए। हम बदलेंगे तो ठीक नहीं होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार चौकी इंचार्ज पर अभद्रता की शिकायतें की जा रही थीं विधायक अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आज मेरे द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इनकी शिकायत की यही बार-बार अभद्रता करते हैं जिसके बाद हमने इन्हें बुलाकर के समझाया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/zpnsTFj