गाजीपुर में सीएम योगी बोले:यूपी सरकार धर्म, विकास और सुरक्षा तीनों साथ लेकर चल रही, दुष्प्रचार करने वालों के बहकावे में न आएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने यहां सिद्धपीठ हथियाराम मठ में पूजा-अर्चना की। साथ ही परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बेटे जैनुल हमीद समेत कई शहीद आश्रितों को सम्मानित किया। इसके बाद सीएम हेलिकॉप्टर से भुड़कुड़ा पहुंचे, जहां साधु-संतों के साथ संवाद किया। अपने भाषण में सीएम ने कहा- यूपी सरकार धर्म, विकास और सुरक्षा को एक साथ लेकर चल रही है। कुछ तत्व समाज में दुष्प्रचार फैलाते हैं, लेकिन जनता को सच्चाई और एकता के मार्ग पर ही चलना चाहिए। उन्होंने कहा- गाजीपुर वीरों की भूमि है, यहां के लोग देश के लिए बलिदान की भावना रखते हैं। सीएम करीब ढाई घंटे तक गाजीपुर में रुके। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से वापस लौट गए। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12:55 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सिद्धपीठ हथियाराम मठ के हेलीपैड पर उतरा। उनके आगमन के साथ ही पूरा मठ परिसर “जय मां बुढ़िया माई” और “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार बुढ़िया माई के दरबार में पूजन-अर्चन किया और प्रदेश में शांति, समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मठ के महंतों और साधु-संतों से भेंटवार्ता हुई, जिसमें धार्मिक और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा- हथियाराम मठ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं है, यह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला स्थान है। मठों पर राष्ट्र को एकजुट करने और समाज को पथभ्रमित होने से बचाने की जिम्मेदारी होती है। ये हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा के स्त्रोत हैं।” कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहे। मठ परिसर, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाल रखा था। डीएम अविनाश कुमार और एसपी डॉ. ईरज राजा मौके पर डटे रहे, जबकि एंटी-सबोटाज और बम डिस्पोजल टीमें भी सतर्क थीं। बुढ़िया माई धाम में पूजा, संतों से संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले दुर्गा माता के बुढ़िया माई धाम और कैलाश भवन में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे प्रबुद्ध संवाद संगम कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति के गुरु बालकृष्ण यति के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हज़ारों की भीड़ उमड़ी रही। मठ प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, रविंद्र जायसवाल, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थानीय वीरों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजीपुर की वीरता की परंपरा को याद करते हुए स्थानीय वीरों को सम्मानित किया। इनमें परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के बेटा जैनुल हमीद, महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्र पांडेय की पुत्री सुनीता पांडे, प्रांत प्रचारक श्रीराम सिंह की माता रुक्मिणी देवी शामिल रहे। सभी को मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र और मोमेंटो प्रदान किया। भुड़कुड़ा में किया महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:45 बजे हेलिकॉप्टर से भुड़कुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज में महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने भुड़कुड़ा मठ में दर्शन-पूजन किया और स्थानीय प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा- महंत रामाश्रय दास जैसे संत समाज के पथप्रदर्शक हैं, जिन्होंने धर्म और समाज सेवा दोनों में जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के समापन पर मठ प्रबंधन और महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति को धन्यवाद दिया। ——————————– ये खबर भी पढ़िए… अखिलेश का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड:80 लाख फॉलोअर्स थे; MLA अतुल प्रधान बोले- सरकार जनता के दिलों से दूर कैसे करेगी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज से करीब 80 लाख लोग जुड़े थे। अब ये तकनीकी खामी है या कोई और मामला है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। अभी तक इस मामले में मेटा या मेटा इंडिया की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। फेसबुक ने कोई वॉर्निंग दी थी या नहीं, यह भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, सपा नेता और कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। मेरठ की सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान ने कहा, अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बंद करवाकर सरकार उनको जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती। पढ़िए पूरी खबर…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/XcyDGbM