गाजीपुर में बच्चे से कुकर्म-हत्या के दोषी को फांसी:जज बोले- यह केस रेयर ऑफ द रेयरेस्ट, मासूम के साथ वारदात झकझोरने वाली

गाजीपुर में पॉक्सो कोर्ट ने 8 साल के बच्चे से कुकर्म और हत्या के दोषी संजय नट को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह फैसला 20 महीने में सुनाया। इस दौरान 8 गवाहों की कोर्ट में गवाही हुई। गाजीपुर में 14 साल किसी मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट रामावतार प्रसाद ने इस केस को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट माना है। जज ने कहा- मासूम के साथ यह घटना झकझोरने वाली है। दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अब जानिए पूरा मामला… मामला गहमर थाना क्षेत्र का है। 19 फरवरी 2024 को आरोपी संजय नट ने पहले नाबालिग के साथ कुकर्म किया। जब बच्चे ने कहा- वे ये बात परिवार वालों को बता देगा तो डर के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर अपने घर के बक्से में छिपा दिया। 6 जून 2024 को कोर्ट ने आरोप किए तय परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने 11 अप्रैल 2024 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। 6 जून 2024 को आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए गए। 20 महीने में अदालत ने सुनवाई पूरी कर दोष सिद्ध करते हुए आरोपी संजय नट को फांसी की सजा सुनाई। 8 गवाहों को अदालत में पेश किया गया शासकीय अधिवक्ता प्रभु नारायण सिंह ने बताया- मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 8 गवाहों को अदालत में पेश किया गया। सभी गवाहों ने घटना के कथानक का पूरी तरह समर्थन किया, जिससे अभियोजन पक्ष का पक्ष मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया और मृत्युदंड का फैसला सुनाया। फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने किया यह टिप्पणी फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश रामावतार प्रसाद ने टिप्पणी की कि यह घटना “रेयर ऑफ द रेयरेस्ट” की श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चे के साथ हुई यह वीभत्स वारदात समाज की आत्मा को झकझोरने वाली है। ऐसे मामलों में सिर्फ कठोरतम सजा ही न्याय का संतुलन बना सकती है। गाजीपुर न्यायालय ने इससे पहले करीब 14 वर्ष पूर्व डबल मर्डर केस में मृत्युदंड का फैसला सुनाया था। 14 साल बाद जिले में किसी आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है, जिससे यह फैसला न्यायिक इतिहास में एक और महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में दर्ज हो गया है। ————————————– यह खबर भी पढ़ें… मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले- पूरी तरह से स्वस्थ हूं:थोड़े उपचार की जरूरत थी, ब्रेन हेमरेज की खबर आई थी योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खुद को स्वस्थ होने का दावा किया। उन्होंने X पर लिखा- मैं स्वस्थ हूं। यह बात सही है कि मुझे थोड़ा सा उपचार और शांतिपूर्ण वातावरण की जरूरत थी, इसलिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपनी देखरेख में मेरा इलाज करवा रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि मंत्री को ब्रेन हेमरेज हुआ है। कहा गया था कि 3 अक्टूबर को वह नींद की दवा लेकर सोए थे, सुबह उठे तो उन्हें चलने में तकलीफ हुई। उसके बाद उन्हें 4 अक्टूबर को लखनऊ लाकर भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/wGxA9gk