गाजियाबाद में महिलाओं की सुरक्षा को पैदल वॉक:पुलिस कमिश्नर और एडिशनल CP ने कहा- महिलाओं की जिम्मेदारी सभी की जिम्मेदारी

गाजियाबाद पुलिस ने ट्रांस हिंडन जोन में रन फॉर एम्पावरमेंट का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया। गाजियाबाद में इंदिरापुरम से शुरू हुई रन में कई महिलाएं, छात्र, पुलिसकर्मी और सामाजिक संगठन शामिल हुए। महिलाओं की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे गाजियाबाद में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल व अन्य स्थानों पर रैली, व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। एडिशनल कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने कहा कि हर रोज अलग अलग स्थानों पर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल और एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव भी रहे। हेल्पलाइन पर कॉल करें जिसके माध्यम से महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जिनमें डॉयल 112, 1090 वीमेन पॉवरलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/RT3Iad6