गाजियाबाद में बढ़ी ठंड की दस्तक:रात का पारा 19 डिग्री पहुंचा, दिन में भी घटने लगी उमस

गाजियाबाद में अब मौसम बदलने लगा है। रात और सुबह के वक्त सर्दी बढ़ती जा रही है, जबकि दिन में भी अब उमस भरी गर्मी का असर खत्म होने लगा है। पिछले एक हफ्ते से शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। सुबह 19 डिग्री, दिन में 29 डिग्री तापमान
सोमवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह हल्की ठंड के बीच आज हल्की धूप खिली रही और आसमान साफ है। हवा की गति लगभग 6 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। दीपावली से पहले ठंड बढ़ने लगी
अक्टूबर आधा बीत चुका है और दीपावली में अब सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। रात में ओस गिरने से तापमान लगातार नीचे जा रहा है। अब दिन में धूप निकलने के बावजूद उमस गायब है और मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा। 25 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंड की रफ्तार
मौसम विभाग का कहना है कि 25 अक्टूबर के बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी। बीते हफ्ते सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया था। तब से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। आधी रात के बाद पारा नीचे जाता है और दोपहर तक धीरे-धीरे बढ़कर अधिकतम स्तर पर पहुंचता है। विभाग के अनुसार, हाल की बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है और अब सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Myfn9Pr