गाजियाबाद में ईरिक्शा, ऑटो क्यूआर कोड से चलेंगे:एडिशनल CP और ट्रैफिक ADCP ने किया शुभारंभ, 37 हजार वाहनों में 3 लाख छात्रा व महिलाओं का डेली सफर

मिशन शक्ति- 5 के तहत आज से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नई पहल शुरू की गई है। पुलिस लाइन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी और एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने ई रिक्शाओं पर क्यूआर कोड का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिस लाइन में पहले दिन 150 ई रिक्शा चालकों को बुलाया। महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरा प्लान तैयार किया गया है। ट्रैफिक के एडिशनल डीसीपी इसकी मॉनिटिरंग कर रहे हैं। गाजियाबाद जिले में 26 हजार ई रिक्शा हैं, वहीं 11 हजार ऑटो हैं। इन सभी के लिए जोन अलाट किए गए हैं। दूसरे जाेन में नहीं जा सकेंगे। साफ्टवेयर में डाटा फीड रहेगा, जिसमें चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, फिटनेस. की पूरी जानकारी हो सकेगी। यदि किसी भी ऐसे वाहन से अपराध होता है महिला कोई शिकायत करती है तो तत्काल कार्रवाई की जायेगी। 3 लाख छात्राओं व महिलाओं का डेली सफर पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद दिल्ली से सटा महत्वपूर्ण जिला है। पूरे जिले में 37 हजार ई रिक्शा व ऑटो हैं। इनमें 25 हजार वाहन डेली शहर व देहात में निकलते हें। एक वाहन में औसत 12 महिलाएं या छात्राएं रोजाना सफर करती हैं। ऐसे में हर रोज 3 लाख महिलाएं शहर में ऑटो व ई रिक्शा से निकलती हैं। महिला ई रिक्शा चालक भी हैं शामिल एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बताया कि महिला ई रिक्शा चालक भी हैं। जहां जहां महिला ई रिक्शा चला रही हैं, उनसे भी फीडबैक लिया जायेगा। कहीं भी किसी वाहन को पुलिस अनावश्यक तरह से परेशान नहीं कर सकेगी। एक दिन पहले महिला पुलिस ने बाइक रैली निकाली गाजियाबाद में महिला पुलिस की बाइक रैली का शुभारंभ एक दिन पहले रविवार को धूमधाम से किया गया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, डीसीपी धवल जायसवाल, डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी,डीसी पी निमिष पाटील, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद, RI चंद्रभान सिंह, ACP अभिषेक श्रीवास्तव भी रहे। 600 महिला पुलिस कर्मियों ने यह रैली निकाली।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर