खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किए 14.99 लाख के उत्पाद:दीपावली से पहले 31 खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजा गया
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने दीपावली, गोवर्धन और भाई दूज के त्योहारों से पहले अयोध्या मंडल में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 31 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए और 14.99 लाख से अधिक मूल्य के उत्पाद जब्त किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य), अयोध्या मंडल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार साहू, अजय कुमार सोनी, नंद किशोर यादव, अनूप सिंह, जयदीप मौर्य, शरद पाल और सुमित चौधरी शामिल थे। छापेमारी के दौरान रौनाही टोल प्लाजा, अयोध्या से दूध, पफ (नमकीन), नानक गोल्ड ब्रांड ‘बाप का माल’ और मेकअप बॉक्स के नमूने लिए गए। साथ ही, 900 बॉक्स ‘बाप का माल’ (कुल 63,000 हजार रुपए मूल्य के) जब्त किए गए। दुर्गा स्वीट ब्रांड से चना गुड़ और शुगर बॉयल्ड कन्फेक्शनरी ‘लिटिल हॉट’ ब्रांड के नमूने भी संग्रहित किए गए। रौनाही टोल प्लाजा, सोहावल, अयोध्या से पनीर बर्फी, चोको पार्टी, वेफर रूल, मफिन केक, शुगर बॉयल्ड कैंडी और स्टिक जेली के नमूने लिए गए। दुर्गा स्वीट्स से जामुन का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य)।। मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्योहारों के दौरान सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है। आज की कुल सीजर राशि 14 लाख 99 हजार,268 रुपए है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/2xQN7AC
Leave a Reply