क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर महिला परिचालकों को किया गया जागरूक:RM बोले महिला हेल्पलाइन और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर किया गया सम्मान
आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय रोडवेज पर जिले के रीजनल मैनेजर मनोज बाजपेई ने महिला कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे हैं. मिशन शक्ति फेस पांच के अंतर्गत रोडवेज में कार्यरात महिला परिचालक और महिला लिपिको को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। इस अभियान के तहत रोडवेज में कार्यरत 14 महिला कर्मचारियों को बुके और पेन देकर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों ने भी काम के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। जिसके समाधान के भी निर्देश दिए गए। RM बोले महिला कर्मचारियों को जागरूक करना मकसद दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेई ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मनसा के अनुरूप प्रदेश में जो महिला जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ मैं इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला परिचालकों के साथ-साथ महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में और सरकार के द्वारा चलाई जा रही है महिला हेल्पलाइन 1090, 1076 डायल 112, 181 के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य मकसद महिला सुरक्षा और जागरूकता के बारे में बताना था। इस अवसर पर अंबेडकर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/4wlkVFL
Leave a Reply