क्राफ्ट-रूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी अब नवनिर्मित कंवेंशन सेंटर में:बरसात के कारण बदलना पड़ा स्थान, लाजपत भवन में बारिश के कारण मैदान में भरा पानी
क्राफ्ट-रूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी शनिवार से लाजपत भवन, कानपुर में आयोजित की जानी थी, लेकिन शुक्रवार से बिगड़े मौसम के कारण कार्यक्रम स्थल पर भीषण जल भरवा हो गया। आनन फानन में आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल बदलने का निर्णय लिया। अब ये 5 दिवसीय प्रदर्शनी चुन्नीगंज स्थित नवनिर्मित कंवेंशन सेंटर में आयोजित होगी। इसका उद्घाटन शाम को 3 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। वो इस कार्यक्रम में करीब 2 घंटे तक रहेंगी। 8 अक्टूबर तक लगेगी ये प्रदर्शनी कानपुर में मिट्टी की खुशबू, पारंपरिक कला की झलक और महिला हुनर की चमक से सजी क्राफ्ट-रूट्स हस्तशिल्प 8 अक्टूबर आयोजित की जा रही है। पहले इस प्रदर्शनी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह 10 बजे लाजपत भवन में करना था, लेकिन फिर समय परिवर्तन किया गया। 2008 से हुई शुरुआत राज्यपाल की पुत्री अनारा बेन पटेल ने बताया कि ‘क्राफ्टरूट्स’ संस्था की शुरुआत 2008 में ग्रामश्री संस्था की एक शाखा के रूप में हुई थी, जिसकी स्थापना आनंदीबेन पटेल ने 1995 में की थी। अब तक यह संस्था 75,000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी है और भारत समेत दुबई, अमेरिका, सिंगापुर में 76 से अधिक प्रदर्शनियों का सफल आयोजन कर चुकी है। इस बार प्रदर्शनी में 22 राज्यों से 100 से अधिक कारीगर और विविध पारंपरिक कलाएं प्रदर्शित होंगी। दर्शक पट्ट चित्र (ओडिशा), लाख की चूडिय़ां (राजस्थान), कांच की कलाकृतियां (उत्तर प्रदेश) और मिनिएचर पेंटिंग (राजस्थान) जैसी कलाओं का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी देख सकेंगे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/xIfvZKA
Leave a Reply