कौशांबी में हत्या के प्रयास में 10 आरोपी गिरफ्तार:दिरगज से गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से किया था हमला

कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव में हत्या के प्रयास के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिपरी पुलिस ने यह कार्रवाई एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में की है। गुरुवार को कसेंदा निवासी रमेश कुमार पुत्र दिरगज ने पिपरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव के कैलाश पुत्र जगन्नाथ और अन्य कई लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर आए। उन्होंने उनके पिता दिरगज को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने देर रात विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार दोपहर पिपरी थाना पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दो अलग-अलग स्थानों से घटना में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उमेश चंद्र पुत्र राम कृपाल, अभिषेक पुत्र कैलाश, संजय पुत्र छ्गू, नरेश पुत्र अमरनाथ, शीतल पुत्र स्वर्गीय सरजू, बद्री पुत्र स्वर्गीय बग्मा, दीपक पुत्र रमेश चंद्र, गुड्डू पुत्र संजू और मटरू पुत्र पहाड़ी शामिल हैं। सभी कसेंदा गांव के निवासी हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/7CHfOJ0